Hernia in Women | महिलाएं हर्निया को कैसे पहचाने और किन बातों का रखें ख्याल |

 

Hernia in Women | महिलाएं हर्निया को कैसे पहचाने और किन बातों का रखें ख्याल |

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि हर्निया (Hernia) की समस्या केवल पुरुषों में पाई जाती है पर ऐसा नहीं है इससे बहुत सी महिलाएं भी पीड़ित हैं लेकिन या तो वह इस बीमारी से अंजान रहती है या फिर डॉक्टर के पास जब जाती है जब तक तकलीफ बहुत बढ़ जाती है क्या है हर्निया ,महिलाओं में कौन सा हर्निया देखा जाता है, हर्निया के लक्षण क्या है और क्या है हर्निया का इलाज और बचाव ,डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए आज इस ब्लॉग पर मैं आपको बताऊंगा कि महिलाओं में बढ़ती हर्निया की समस्या के बारे मे लेकिन उससे पहले अगर आपको हेल्थ से जुडी जानकारी चाहिए तो आप फिटनेस भंडार को फॉलो कर सकते हैं और इसके क्या फायदे हैं यह जानने के लिए ब्लॉग को अंत तक पड़े .

Hernia in Women


क्या है हर्निया ?

हमारे पेट की मांसपेशियों की कमजोरी की वजह से पेट के किसी भी हिस्से में स्वेलिंग या सूजन या दर्द होना हर्निया हो सकता है यह सूजन जो है वह खड़े होने पर खासने पर या छीकने पर या कोई भी ऐसा काम जिससे कि हमारे पेट पर प्रेशर पड़ता है और लेटने पर अपने आप ही ठीक हो जाता है हर्निया शरीर के अलग-अलग अंगों को प्रभावित कर सकता है पर ज्यादातर मामलों में यह पेट से जुड़ी एक बीमारी है|

हर्निया के लक्षण क्या हैं?

महिलाओं और पुरुषों में हर्निया एक जैसा होता है लक्षणों में शामिल है नाभि के आस पास दर्द, पेट,जांग या कमर पर गाठ, पेट के निचले भाग में दर्द ,पेट फूलना ,पेट में भारीपन खांसी की शिकायत और गर्भवती महिला को डिलीवरी के बाद गंभीर दर्द, पेशाब करने में दिक्कत |

महिलाओं में कौन सा हर्निया देखा जाता है ?

महिलाओं के हर्निया कॉमनली नाभि के आस पास होते हैं जिनको कि हम अमलाईकल हर्निया (umbilical hernia) कहते हैं कुछ हर्निया नाभि और रिबकेज के बीच में होते हैं उनको एपिगास्त्रिक हर्निया (epigastric hernia) कहा जाता है जो हर्निया जांग के ऊपरी हिस्से में होते हैं उन्हें इन इनगुइनल हर्निया (inguinal hernia) कहते हैं | जिन में की महिलाओं में फेमोरल हर्निया (femoral hernia) भी एक प्रकार का हर्निया है जो कि बहुत ही कॉमनली देखा जाता है अगर मेरे से पूछे कि सबसे कॉमन होने वाला हर्निया कौन सा है तो वह incisional hernia (इनसिजनल हर्निया ) या पिछले ऑपरेशन के बाद होने वाला हर्निया होता है | पिछले जमाने में जब sigerion operation बहुत कोम्मोंली वर्टीकल इन्सिजन से करे जाते थे तो उनमे हर्निया होने के चान्स बहुत होते थे और यह हर्निया महिलाओं मे देखे जाते है |


क्या हैं हर्निया के कारण ?

महिलाओं में हर्निया का प्रमुख कारण मोटापा होता है गर्भवती महिला को भी हर्निया की समस्या होने की आशंका होती है इसके अलावा हर्निया की समस्या भारी वजन उठाने से पेट पर गहरी चोट लगने से लंबे समय तक कब्ज या खांसी रहने से भी हो सकती है| डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए किसी भी महिला के नाभि या जांग के ऊपरी हिस्से में अगर कोई सूजन हो जो कि खासने या खड़े होने पर बढती हो और लेट जाने पर अपने आप कम होती हो तो उनको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए क्योंकि यह हर्निया हो सकता है अगर किसी महिला को पहले कोई ऑपरेशन हुआ है पेट के किसी भी हिस्से में और उस ऑपरेशन के स्कार के आसपास सूजन आ रही है उसमें पेन हो रहा है तो उन्हें डॉक्टर से जरूर मिल लेना चाहिए क्योंकि यह हर्निया जो होते हैं यह कॉम्प्लिकेट होने के लिए बहुत सक्षम होते हैं इनमें कभी-कभी आते या पेट के अंदर का फैट आकर अटक जाता है जो कि एक सर्जिकल इमरजेंसी होती है जिसमें की ऑपरेशन बहुत मेजर हो जाते हैं अगर यह अनकंप्लिकेटेड हर्निया होते हैं जिनमें की कोई प्रॉब्लम नहीं होती है तो यह बहुत ही आसानी से दूरबीन विधि द्वारा ही टैकल किए जा सकते हैं

क्या है हर्निया का इलाज ?


एक्सपोर्ट के अनुसार हर्निया का इलाज दवाओ से नहीं बल्कि सर्जरी से किया जा सकता है सर्जरी से सूजन के गैप को भरा जाता है हर्निया से बचाव के उपाय हर्निया की समस्या से बचने के लिए इन बातों का ख्याल रखें :-

1- अपना वजन कंट्रोल में रखें

2- अधिक वजन वाली चीजों को उठाने से बचे

3- खांसी और कब्ज की समस्या को दूर रखें

हर्निया ऐसे तो एक आम समस्या है पर समय रहते ध्यान नहीं देने से इसका गंभीर परिणाम भी हो सकता है आज के लिए इतना ही अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगे तो शेयर करना न भूले धन्यवाद |



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.