How to gain weight |दुबले-पतले शरीर का वजन कैसे बढ़ाएं |
तो दोस्तों आजकल बहुत से ऐसे लड़के हैं जिनका वजन बहुत कम है वह वर्कआउट भी करते हैं खाते पीते भी बहुत हैं लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ता है उनके शरीर में लगता ही नहीं है ज्यादा दुबला पतला शरीर अच्छा नहीं लगता है दुबले-पतले लड़के तो लोगों के बीच में जाना पसंद नहीं करते उन्हें लोगों के बीच में जाने में शर्म आती है दुबले पतले शरीर के चलते कई लोग डिप्रेशन में भी चले जाते हैं| दोस्तों वजन बढ़ाने के लिए वर्कआउट बहुत जरुरी है पर वर्कआउट और कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए यह आपको पता होना चाहिए बहुत से लड़के घर में या जिम में घंटों वर्कआउट करते है फिर भी उनका वजन नहीं बढ़ता है उन्हें पता ही नहीं होता है कि वजन बढ़ाने की कौन सी एक्सरसाइज है वजन बढ़ाने के लिए कुछ एक्सरसाइज ऐसी होती हैं जिनसे वजन तेजी से बढ़ता है वह आपको जरूर करनी चाहिए उसी तरह डाइट भी पता होनी चाहिए कि किन चीजों से वजन बढ़ता है या नहीं ये नही कि आप पूरा दिन खाते रहो और जो चीज वजन बढाती है उसे ना खाओ देखिए वजन तो बढ़ाओ वह भी हेल्थी तरीके से |1- बनाना और चीकू शेक (Banana and chiku shake)
वजन तेजी से बढ़ाने के लिए बनाना चीकू शेक सबसे बेस्ट है आप एक गिलास फुल फैट मिल्क ले लीजिए उसे मिक्सी में डाले उसमें एक अकेला और एक चीकू डालकर शेक बनाकर पी ले |आप या तो दो केले या दो चीकू डाल सकते हैं या दोनों एक एक करके भी डाल सकते हैं यह शेक बड़ी तेजी से वजन बढ़ाता है दूध से आपको फैट कैल्शियम (calcium) और प्रोटीन (protein) मिलेगा चीकू और केले से कार्बोहाइड्रेट (carbohydrate) कई विटामिंस और मिनरल्स भी मिलेंगे आप इसे दिन में दो बार किसी भी टाइम ले सकते हैं आप कोशिश करें कि शाम को 6:00 बजे से पहले ही ले ले एक बार आप सुबह 11:00 बजे के आसपास पी सकते हैं और शाम को 5-6 बजे के आसपास पी सकते हैं|2- दही और आलू (Yogurt and Potatoes)
दही और आलू से भी हेअलथी तरीके से वजन तेजी से बढ़ता है दही में प्रोटीन और आलू मे कार्बोहायड्रेट होते है आप एक कटोरी दही मे दो आलू डाल कर उसका रायता बनाले और उसे दोपहर में भोजन के साथ खा ले इससे भी वजन तेजी से भड्ता है |
3- दूध और दलिया (Milk and Oatmeal)
अगर आप तेजी से अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आप डेली ब्रेकफास्ट में दूध दलिया खाएं इससे आपका वजन तेजी से भी बढ़ेगा और बॉडी बननी भी शुरू हो जाएगी |दूध से आपको प्रोटीन कैल्शियम फैट मिलेगा और दलिए से आपको हेल्दी कार्बोहाइड्रेट मिलेंगे |
4- खजूर वाला दूध (Date Milk)
दोस्तों खजूर वाला दूध तेजी से वजन बढ़ाता है साथ ही शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है आप डेली रात को सोने से पहले एक गिलास खजूर वाला दूध पीएं इसे बनाने के लिए 500 ग्राम फुल फैट मिल्क ले फिर 5-6 खजूर ले और उसके बीज निकाल कर फैक दे खजूर के टुकड़े करके दूध में डालें आप इसमें 5 - 6 किशमिश भी डाल सकते हैं उससे ज्यादा फायदा मिलेगा और दो छोटी इलायची डालने से आपके डाइजेशन के लिए भी अच्छी है फिर दूध को धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक गर्म करें तब तक गरम करें जब तक दूध आधा ना रह जाए फिर दूध पी ले और खजूर किसमिस खा ले दूध को डेली एक महीने तक इस तरह पीने से आपका वजन तेजी से बढ़ेगा और शरीर की कमजोरी भी दूर होगी |
5- मूंगफली (Peanuts)
दोस्तों लोग वजन बढ़ाने के लिए कार्ब्स और प्रोटीन ले लेते हैं बस हेअलथी फैट को भूल जाते हैं हेल्दी फैट भी तेजी से वजन बड़ाता है |मूंगफली से आपको हेल्दी फैट्स मिलेगा आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा इसे ऐसे ही गरीबों का बादाम नहीं कहा जाता इसमें बादाम से भी ज्यादा विटामिंस और मिनरल्स होते है आप डेली किसी भी टाइम थोड़ी सी मूंगफली जरूर खाएं |
6- घी (Ghee)
दोस्तों आप डेली एक चम्मच घी जरूर खाएं उसे आप रोटी पर लगाकर खा सकते हैं या किसी भी दाल सब्जी में डालकर खा सकते हैं |
7- अंडे (Eggs)
अंडे भी वजन तेजी से बढ़ाते हैं अंडे से आपको बहुत प्रोटीन मिलता है इससे आपका वजन तो बढेगा ही साथ ही साथ मसल बनने शुरू हो जाएंगे मतलब आपके बॉडी भी बननी शुरू हो जाएगी तो| फ्रेंड्स यह तो बात हो गए जल्दी वजन बढ़ाने की अब बात करते हैं वजन बढ़ाने वाले एक्सरसाइज की अगर आप जिम जाते हैं तो कंपाउंड एक्सरसाइज करें|
दोस्तों अब बात करते है वजन बढाने वाली एक्सरसाइजेज की |
- एक्सरसाइज जैसे की बेंचप्रेस,डेड लिफ्ट,शोल्डरप्रेस डेली इनमे से एक एक्सरसाइज जरुर करे |
तो चलिए दोस्तों अब बात करते हैं उन टिप्स की जो आपको फॉलो करने चाहिए |
- Tip number 1- स्लीप (Sleep)
डेली 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले इससे वजन तेजी से बढ़ेगा और नींद भी अच्छी होनी चाहिए ऐसा नहीं कि डिस्टर्ब वाली नींद हो बिल्कुल अच्छी नींद 6 - 7 घंटे की नींद प्रॉपर |
- Tip number 2 - डाइट (Diet)
अपने डाइट को फॉलो करें बाकी दिन में जो भी खाते हैं खाते रहिए दिन में 5-6 बार थोड़ा-थोड़ा जरूर खाएं |
- Tip number 3 - डाइजेशन (Digestion)
वजन बढ़ाने में सबसे इंपॉर्टेंट रोल होता है आपके डाइजेशन का क्योंकि आप चाहे जो भी खा ले जितना मर्जी अच्छा खा ले वह आपके शरीर को लगेगा ही नहीं जब तक आपका डाइजेशन ठीक नहीं होगा तो जब तक आपका डाइजेशन अच्छा नहीं होगा जो आप खाओगे वह आपके शरीर को नहीं लगेगा तो वजन कैसे बढ़ेगा तो वजन बढ़ाने के लिए आपका डाइजेशन ठीक होना चाहिए|
अब अभी आप लोग को समझ में आ गया होगा कि वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं कौन सी एक्सरसाइज करें क्या करें क्या ना करें अगर इन चीजों को 1 महीने तक सीरियसली आपने फॉलो कर लिया तो आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा |
